कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा द्वारा कोटा में आईपीएस अधिकारी रविदत्त गौड़ पर दिए गए बयान का विरोध 

सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर विप्र फाउंडेशन के बैनरतले सर्व समाज ने आज उपखण्ड अधिकारी श्री मति मीनु वर्मा के मार्फत महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का एक प्रदेशाध्यक्ष खुलेआम सरकारी अधिकारियों को धमकाने का प्रयास कर आमजन में क्या सन्देश देना चाहते हैं यह समझ में नहीं आता आखिर ऐसे नेता पढ़ें लिखे अधिकारियों को जनता के सामने क्या पेश करना चाहते हैं, मिश्र ने डोटासरा पर तंज कंसते हुए कहां कि अब वो कोई मंत्री नहीं है कि अपने अधीन पुर्व की भांति अध्यापकों को डरा धमकाकर शान्त कर दे। मिश्र ने राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग कि है कि वो ऐसे भड़काऊ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर पाबंदी लगा कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। इस अवसर पर विप्र वाहिनी प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा ने कहा कि डोटासरा विप्र समाज के अधिकारियों को डराने-धमकाने का काम बन्द कर दे वरना पुरे राजस्थान में उनके प्रति विरोध प्रदर्शन होगा। अब लोगों को पता भी चलने लगा है कि यह व्यक्ति एक समाज विशेष के प्रति द्वेष पूर्ण रूप से जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त हो गया है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर दैहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहां कि सार्वजनिक मंच से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने रविदत्त गौड़ को ही नहीं बल्कि पुरे विप्र समाज व सर्वण समाज को ललकार कर अपना ही नहीं पुरी कांग्रेस का नुकसान किया है ‌ इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के बैनर तले सर्व समाज के नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, डाक्टर राजेन्द्र तिवाड़ी,विक्रम सिंह, गोविंद माली, रामचन्द्र जांगिड़ गणेश स्वामी, गणपत माली रामस्वरूप शर्मा सुरेन्द्र शर्मा सुभाष सैनी, गणेश स्वामी, कृष्ण सोनी अभिषेक पारीक नवरत्न कालेरा बंटी सिंह राजपूत सहित अन्य व्यक्ति मोजुदगी रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express