अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया। प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि इस वर्ष समान परीक्षा का परिणाम विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अभिभावक संघ की बैठक में डिजिटलाइज तरीके से जारी किया गया, जिस पर सभी अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची जारी कर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बैठक में सम्मानित किया गया। बैठक में सत्यनारायण जांगिड़, किरण देवी, पाना देवीरा मनिवास नाई, घनश्याम सोनी, रामचंद्र रेवाड़, राकेश चौहान, प्रदीप सोनी, मुस्कान बानो, असलम पठान, रामूदान चारण, पवन धांधल, श्रवण ऐचरा,शोभा चारण, संतोष देवी आदि अभिभावक एवं स्टाफ सदस्य- दिव्या गौड़, सुनील भोजक, आनंद मीणा, ओमप्रकाश सुथार, जितेंद्र शर्मा, संदीप दर्जी, पंकज धांधल, रेणु मिश्रा, सोनू शर्मा, ललिता जांगिड़, मोनिका सैनी, ममता धांधल आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express