पंडित भंवरलाल शर्मा की श्रद्धा पूर्वक मनाई जन्म जयंती, आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज सरदारशहर के पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय नेता स्वर्गीय पंडित भंवरलाल शर्मा की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उनके स्मृति स्थल पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी एवं प्रशंसकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनोहरी देवी शर्मा, विधायक पंडित अनिल शर्मा, सांसद राहुल कस्वां, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनम चंद पारीक, उपसभापति अब्दुल रशीद चायल,निखिल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सरोज कंवर,मुरलीधर शर्मा, नानूराम पारीक, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव भगवान सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, महावीर माली, दुर्गाराम पारीक, मनफूल खान फौजी, उमरदीन सैयद, अयूब ज्यान मोहम्मद, नवाब अली खान, अशोक महर्षि, ओमप्रकाश पारीक, भंवर गहलोत, मांगीलाल शर्मा, रामलाल सारण, विजयपाल सारण, अशोक गौड़, पवन शर्मा, अश्विनी शर्मा, जीतमल नाई, हेमंत लाटा, प्रेम प्रकाश नाई, पार्षद पिंटू नाई, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक भारत गौड़ ने बताया कि पंडित जी की जन्म जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ उसके पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर और पंडित जी के व्यक्तित्व एक कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात शहर की विभिन्न गौशालाओं में उनकी स्मृति में गौ सेवार्थ चारा भेंट किया गया।विधायक पंडित अनिल शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और पंडित जी के बताइए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express