सरदारशहर एक्सप्रेस 10 सितंबर 2023। सरदारशहर में भाजपा मुखिया अशोक पींचा के नेतृत्व में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चन्द्राराम गुरी,पूर्व जिलाध्यक्ष, परिवर्तन यात्रा जिला संयोजक बसन्त शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के उपरांत सभा स्थल व अन्य व्यस्थाओं जायजा नेतागणों द्वारा लिया गया।
पूर्व विधायक अशोक पींचा ने परिवर्तन यात्रा के बारे में बताया कि 13 सितंबर को शाम 5 बजे सरदारशहर पंचायत समिति से सैंकडो कार्यकर्ता मोटर साईकल वाहनों से परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। साथ ही आमसभा में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार को हटाने एवं भाजपा की सरकार बनाने को लेकर निकाली जाने वाली “परिवर्तन संकल्प यात्रा” का शंखनाद त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की पावन धरा रणथंबोर सवाई माधोपुर से हो चुका हैं।
जिसके निमित भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित “परिवर्तन संकल्प यात्रा-4” 13.09.2023 को शाम के समय चुरू जिले की सरदारशहर विधानसभा में प्रवेश करेगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों से मिलकर इस “परिवर्तन संकल्प यात्रा” में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर यात्रा को सफलतम बनाने व इसके माध्यम से प्रदेश की निकृष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आओ मिलकर परिवर्तन लायें, प्रदेश में भाजपा सरकार बनाये। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आगामी 13 सितम्बर 2023 को शाम 5 बजे सरदारशहर पहुंचेगी जहाँ गांधी चौक, सरदारशहर में शाम 5 बजे विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी।
बैठक में परिवर्तन यात्रा विधानसभा संयोजक सत्यनारायण सहारण, जिला मंत्री सुरेश वर्मा, विधानसभा संयोजक मुरलीधर सैनी, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजुसर, सवाई मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल सारण, गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक,नगर मंडल अध्यक्ष मदन ओझा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नारायण माली, मंडल महामंत्री बाबूलाल प्रजापत, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपूरोहित, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक, एडवोकेट शिवचंद सहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास टाक, पार्षद शोभाकान्त स्वामी, दीपक बेद, भाजपा कोषाध्यक्ष सम्पत डोसी,सुखाराम पारीक, दिनेश सोनगरा, अरविंद शेखावत, विशाल पूर्वा,विनोद जोशी, सतीश मुंधड़ा,शिल्पा स्वामी, युधिष्ठिर सारण, बीरबल नाई, चेतराम नाई, बलराम माटोलिया, जयलाल मोटसरा सहित परिवर्तन यात्रा समिति सदस्य उपस्थित थे l
बुधवार को आएगी परिवर्तन यात्रा सरदारशहर, पूर्व विधायक अशोक पींचा ने लिया तैयारियो का जायेजा – देखे पूरी रिपोर्ट











