सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर में हर वर्ष की भांति डागा मार्ग व्यापारियों द्वारा लगातार 8वें वर्ष प्रदीप भरतीया के द्वारा पौष बड़ा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक पं.अनिल शर्मा व व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ द्वारा पं विनोद मिश्र के सानिध्य में पूजा अर्चना कर विधायक शर्मा ने राहगीरों को गर्म जलेबी और बड़ा खिलाया।
दिन भर इस मार्ग पर आने वाले सेंकडों लोगों ने प्रसाद का लाभ लिया। इस अवसर पर व्यापार एवं उद्योग संघ के मंत्री अशोक हरचंदानी, दीपचंद प्रजापत, पवन लीला आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिवरतन सर्राफ ने कहा कि भामाशाह राजकरण बरडिया और डागा मार्ग के सभी व्यापारियों के सहयोग से उक्त कार्यक्रम किया जाता है।
इस अवसर पर उम्मेद तिवाड़ी, आनंद वर्मा, दुर्गा सिंह सोनगरा, बाबूलाल दर्जी परिवार, गिरधारीलाल प्रजापत, सूर्यांश भरतीया, गणेश पारीक, बाबुलाल प्रजापत, नीतेश झांकल, भैराराम पारीक, मोती जांगीड़, ताराचंद महर्षि, तेजाराम सारण सहित अन्य व्यापारियों ने आयोजन में सहयोग किया।
डागा मार्ग पर आयोजित हुआ पौष बड़ा का कार्यक्रम, विधायक अनिल शर्मा ने किया शुभारंभ










