पंडित भंवरलाल शर्मा स्मृति स्थल पर हुई तोड़फोड़ के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर में तारानगर रोड़ पर बने प. भंवरलाल शर्मा स्मृति स्थल पर देर रात हुई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तीन आरोपीयो को पकड़ा है, पं भंवरलाल शर्मा स्मृति स्थल के पास स्थित ट्यूबवेल पर खेत में रहने वाले मदनलाल पारीक पुत्र हनुमान प्रसाद जाति-ब्राहमण उम्र 42 साल निवासी बुकलसर बास, वार्ड न. 24 सरदारशहर ने थाने में हाजिर होकर एक रिपोर्ट दी, मदनलाल पारीक ने बताया कि विधायक अनिल कुमार शर्मा ने मुझे स्मृति स्थल की साफ सफाई, सार सम्भाल व देखभाल का कार्य सौंप रखा है। स्मृति स्थल पर पं भंवरलाल शर्मा की अष्टधातु की मूर्ति लगी है और गुम्बद बना हुआ है जिनके चारों तरफ दीवार बनाकर पूर्व दिशा में मुख्य दरवाजा लगा हुआ है। आज सुबह 7 बजे उठकर हमेशा की भांति स्मृति स्थल की सफाई करने गया तो देखा कि किन्ही असामाजिक व्यक्तियों ने स्मृत्ति स्थल का गेट तोड़कर नाजायज प्रवेश कर गुम्बद के सीसे व गेट तोड़ दिये, पास लगे पेड-पौधों के गमले तोड दिये और पं. भंवरलाल शर्मा पुण्यात्मा तथा उनके परिवारजन को अपमानित करने एवं जन सामान्य की आस्था को चोट पहुंचाने के लिए उनकी फोटो को क्षतिग्रस्त कर दिया और मूर्ति के सिर पर पहनाई हुई पगड़ी को फाड़कर टुकड़े-टुकडे कर नष्ट कर पवित्र धार्मिक भावना को नुकसान पहुंचाया है और स्मृति स्थल को अपवित्र कर दिया, गुम्बद का गेट चोरी कर ले गये, मूर्ति के पीछे स्थित दीवार पर काले रंग से धार्मिक, जातीय समुदायों के मध्य असौहार्द व शत्रुता, घृणा या वैमनस्य भावनाएं फैलाने के लिए अपमानजनक अपशब्द अंकित कर उनकी गरीमा को कलंकित किया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार व 2 नाबालिक को निरुद्ध किया है, जिसमे गोतम पारीक रातुसर व साथ में दो नाबालिक भी शामिल है वही इस घटना के विरोध में कल सर्व समाज द्वारा बाजार बंद रहेंगे। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express