अदला बदली हुये बेग का पुलिस ने लगाया पता, 5 लाख किमती गहने सहित वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। पुलिस ने बस में अदला बदली हुये बेग का पता लगाया जाकर 5 लाख किमती गहने सहित वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया। रविवार को मुकटसिंह पुत्र भगवंतसिंह राजपुत नि. चौडिया राजासर अपनी पुत्र वधु दिव्यकंवर ने थाना पर उपस्थित होकर अवगत करवाया कि मैं व मेरी पुत्रवधु दिव्यकंबर राजस्थान लोक सेवा परिवहन बस में स्वार होकर भालेरी से सरदारशहर आये थे। हमने भालेरी से स्वार होते वक्त अपना आसमानी रंग का सुटकेश बस की डिगी में रख दिया था जिसमें किमती सोने चांदी के करीब 5 लाख रूपये के जेवर थे। कच्चा बस स्टेण्ड पर आकर हमने अपना सुटकेश बस की डिगी में सम्माला तो हमारा सुटकेश डिगी में नहीं मिला था बस की डिगी में हमारे सुटकेश के हुबहु एक दूसरा सुटकेश बस की डिगी में पड़ा था। हमारा सुटकेश अदला बदली हो गया है। जिसमें किमती सोने चांदी के करीब 5 लाख रूपये के जेवर चले गये।जिस पर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने तवरित गति से संज्ञान लेते हुये लीलाधर मीणा कानि. को अदला बदली हुये सुटकेश का पता लगाने के लिये निर्देशित कर रवाना किया गया। लीलाधर मीणा कानि. ने अपनी सुझबुझ, लगन व मेहनत से कार्य करते हुये राजस्थान लोक सेवा परिवहन बस में लगे हुये कैमरा का निरीक्षण कर मालेरी से सरदारशहर के मध्य बस से उतरने वाले प्रत्येक सवारी का भौतिक सत्यापन करते हुये व्यक्तिगत सम्पर्क मालुमात किया गया तो पता चला कि मुकटसिंह का सुटकेश तारानगर से स्वार होकर आये दलीपसिंह पुत्र अमरसिंह राजपुत नि० बुकलसर बढ़ा भुलवंश अदला बदली में स्थानीय तारानगर सर्किल पर उतार लिया था जिस पर दलीपसिंह से सम्पर्क किया जाकर मुकटसिंह का सुटकेश थाना पर मंगवाया जाकर दोनों पक्षो को अपना अपना वास्तविक सुटकेश सम्मलाया गया। दौनो पक्षो ने अपना अपना सामान सहीसलामत थाना से प्राप्त किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express