सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। स्थानीय मोहनजी चौधरी के नोहरे में कल 21 अप्रैल से शुरू होगी श्री करणी कथा करणी महिमा, कथा की तैयारिया लगभग पूर्ण हो चुकी है, करणी महिमा स्व. अंकित सिंह चारण की पावन स्मृति में आयोजित होगी।
करणी नवयुवक मंडल एव करणी भक्त मंडल के नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की देशनोक धाम से पधारे कथा वाचक डॉ. करणी प्रताप सा व किन्नू बन्नासा श्रोताओं को मां करणी की महिमा के बारे बताएंगे। राजपूत ने बताया की कल 21 अप्रैल को कलश यात्रा प्रात: 8:30 बजे करणी माता मंदिर, राजवाला कुआं से रवाना होगी, कलश यात्रा में संतो के सानिध्य के साथ ऊंट, घोड़े व आकर्षक झांकियां, भव्य चीरजा बैंड पर नाचते गाते भक्त कलश यात्रा के साथ कथा स्थल पहुंचेंगे।
कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 25 अप्रैल को रात्रि 8: 30 बजे से जागरण का आयोजन होगा जिसमे प्रसिद्ध गायक अमृत राजस्थानी हरासर द्वारा मां करणी की चिरजाओ का गुणगान किया जायेगा।
करणी कथा की तैयारिया पूर्ण: कल होगी कलश यात्रा, दोपहर से शुरू होगी करणी कथा – पढ़े पूरी खबर










