नगर बनोरे एवम गणगौर मेले की तैयारियां जोरों पर 

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आगामी गणगौर पर्व पर 9 अप्रैल को जौहरी गणगौर घाट पर आयोजित होने वाले गणगौर नगर बनोरे एवम 11 अप्रैल को गणगौर मेले के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जोरों पर चल रही है । इस संदर्भ में आयोजन समिति के अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी ने बताया कि 9 अप्रैल को साँय 6 बजे गणगौर घाट पर नगर बनोरे का आयोजन होगा जिसमें सम्पूर्ण शहर की माताएं – बहने अपनी – अपनी गणगौर के साथ आएगी एवम सामूहिक पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेगी । नगर बनोरे में बालिकाओं के लिए नृत्य की व्यवस्था के साथ – साथ विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें विजेताओं को गणगौर मेले में पुरस्कृत किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को साँय 4 बजे से गणगौर घाट पर भव्य मेले का आयोजन होगा जिसमें राजकुमार रिणवां , अनिल कुमार शर्मा एवम भामाशाह विकास कुमार मालू गणगौर पूजा करेंगे एवम आयोजन समिति द्वारा विशिष्टजनों का स्वागत किया जाएगा । मेले में चंग मंडलियों की प्रस्तुति , मिसेज गणगौर , रस्साकसी , मटका दौड़ आदि प्रतियोगिताओं के साथ – साथ नगर परिषद द्वारा शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली गणगौर सवारी मुख्य आकर्षण होंगे । इस संदर्भ में तैयारी समीक्षा बैठक अधिवक्ता माणकचन्द भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें डॉ मोनिका सैनी , श्रीमती ममता वर्मा , अरुणा गौड़ , शान्ति माली , मीनाक्षी अग्रवाल , प्रीति सैनी , इंदुबाला वर्मा , महावीर प्रसाद माली , शंकर लाल प्रेमाणी , गौरीशंकर कन्दोई , शम्भूदयाल पारीक , ओम प्रकाश तिवाड़ी , हरिकृष्ण शर्मा , बाबूलाल प्रजापत , सुरेश कुमार शर्मा , कनकमल नाई , बृजमोहन भोजक , मनोज माली , सीताराम शर्मा , भंवरलाल सोनी , अभिषेक पारीक , पवन सिंह , बाबूलाल स्वामी , देवेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम संयोजक सम्पत राम जांगिड़ ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express