सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। शक्ति सरस्वती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की पाठ्य सहगामी क्रिया के अंतर्गत खुला सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुला सत्र प्रायोगिक कार्य की महत्वपूर्ण गतिविधि है। खेल गतिविधि में मटका फोड़, पगबाधा दौड़, नीर तीर और चम्मच कंचा दौड़ का आयोजन किया गया। साहित्यिक में शुद्ध शब्द लेखन, निबंध ,प्रश्नोत्तरी, और सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनुपयोगी से उपयोगी सामग्री निर्माण, श्रमदान और समुदायिक कार्य संपन्न करवाए गए।
कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्था निदेशक ओमप्रकाश सैनी ने पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियो के महत्व से अवगत करवाया।शरीर,मन, बुद्धि का सन्तुलन ही सफलता का आधार है।श्याम लाल सैनी ,अध्यक्ष शक्ति सरस्वती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने शिक्षा, संस्कार, चरित्र निर्माण, और सामाजिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कौशाध्यक्ष रोहित सैनी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के भावी जीवन की मंगल कामनाएं की । आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सरिता, उर्मिला ,मोनिका, पिंकी, त्रिलोक ,सुमित्रा ,नेहा, महेंद्र सुथार, भुवनेश, नरेश , सुधीर, जितेश, भंवरलाल, अंजु ने प्रस्तुतियां दी ।प्राचार्य भवर लाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से स्वागत सत्कार किया और प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, लीलाधर उपाध्याय और सभी प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता रही । संचालन नवरत्न शर्मा और मदन गोपाल पारीक ने किया।
खुला सत्र समापन कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण











