रातुसर कन्हैयालाल हत्याकांड में 2 युवकों की गिरफ्तारी का विरोध: पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा व मधुसूदन राजपुरोहित बैठे धरने पर, न्याय संगत कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन

सरदारशहर एक्सप्रेस। रातुसर के दलित हत्याकांड प्रकरण में 2 युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सर्वसमाज के साथ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां व प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, आपको बता दे की दलित हत्याकांड प्रकरण में कल प्रशासन ने मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व संविधा पर नोकरी पर सहमति बनी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही, आज भानीपुरा में धरने पर बैठे प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा की दलित हत्याकांड में बड़े नेता इस घटना में दो व्यक्तियों को राजनीति रंजिश में फसा कर दोषी बनाना चाहती है वो हम कतही बर्दाश्त नही करेंगे। राजपुरोहित ने कहा की सोशल मीडिया से खबर मिली है की बिल्लू बास रामपुरा के सज्जन सिंह, जोगेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुलजिम बना रही है। राजपुरोहित ने कहा की जिस समय घटना हुई उस समय सज्जन सिंह व जोगेंद्र सिंह बिल्लू बास रामपुरा में थे जिसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। घटना स्थल से फोन आने पर सज्जन सिंह और जोगेंद्र सिंह दोनो अन्य व्यक्तियों के साथ 11:15 घटना स्थल पहुंचे उस समय घटना स्थल पर रातुसर के पूर्व सरपंच व अन्य मौजीज लोग मौजूद थे। इसके 10 मिनट बाद भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। ये सब मिलकर भानीपुरा थाने आए थे। इन व्यक्तियों को राजनीति रंजिश के कारण प्रशासन पर दबाव बनाकर मुलजिम बनाना चाहते हैं। जिसके विरोध में आज सर्वसमाज आक्रोशित हो कर न्याय संगत कार्यवाही करने में ज्ञापन दिया। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा की निर्दोष के साथ अन्याय हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। पुलिस ने न्याय संगत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

Contact for Ads - Sardarshahar Express