सरदारशहर एक्सप्रेस 23 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। बोड़िया कुआं के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी सत्यनारायण बोचीवाल व भंवरी देवी की वैवाहिक गोल्डन जुबली पर श्याम भक्तों द्वारा विशेष ताली संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ललित लखोटिया देवीप्रसाद मिमानी ,बोचीवाल परिवार माहेश्वरी समाज, महिला मण्डल खांडल मन्दिर , श्याम मंदिर एवं भक्तों द्वारा बोचीवाल दंपति का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गंगाधर डिड़वानीया , ओमप्रकाश सोनी, छोटूलाल रोड़ा , श्याम रोड़ा, राजकरण जांगिड़, छत्रमोहन स्वामी, सुदेश राव , दिनेश रोड़ा, बनवारी शर्मा,राधा माटोलिया, ललित लखोटिया, मनीराम शर्मा , श्याम बशीर, नवीन राव सहित अनेकों भंजन संवाहकों ने ठाकुर की सेवा में सुन्दर भजनो की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गजानंद मिमानी , शिक्षा विद् गिरीश लाटा,प्रकाश सुरेखा सुमित सोमानी राजकुमार खटोड़ ,नवरत्न कांटा ,संदीप जोशी प्रसन्न धुत ,नरेश करनानी, दीनदयाल लाटा ,शंकरलाल पेड़ीवाल ,राजेश दर्जी ध्रुव लीला ,मुन्नालाल स्वामी , डॉ अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिवार जनों, इष्ट मित्रो ने बोचीवाल दम्पति को बधाईयां देकर आशीर्वाद प्राप्त किया बोचीवाल परिवार के मुरलीधर बोचीवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
राधाकृष्ण मंदिर में ताली संकीर्तन आयोजित कर मनाई पुजारी बोचीवाल की 50 वैवाहिक वर्षगांठ










