सरदारशहर एक्सप्रेस। लोकरंजन परिषद संस्था द्वारा जरूरत मंद लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए हर वर्ष की भांति रजाई वितरण का कार्य शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ की अध्यक्षता एवं शिवरतन कन्दौई के आतिथ्य में शुरू किया गया। इस अवसर पर संयोजक शोभाकांत स्वामी ने बताया कि हर वर्ष 1100रजाई वितरण की जाती है। इस वर्ष भी 1100रजाई वितरण की जाएगी। जिसमें प्रथम दिन लगभग 700रजाई जरूरत मंदो को वितरण की गयी है तथा शेष रजाई कार्यकर्ता रात्रि में सड़कों के किनारे अस्थायी रहने वालों को मौके पर जाकर वितरण करेंगे।
इस अवसर पर उपसंयोजक शंभुदयाल पारीक, महावीर माली, डा. दलिप चौधरी, समपतराम जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, बंशीधर बोहरा, योगेश्वर शर्मा, शंकरलाल प्रेमाणी, बालकृष्ण कौशिक, ओमप्रकाश तिवाड़ी, दुर्गाप्रसाद चोटिया, नरेन्द्र पींटू नाइ, ओमप्रकाश जोशी, विवेक नौलखा, माणकचंद भाटी, लक्ष्मीनारायण स्वामी, इन्द्रचंद पांडिया, रामलाल सुथार, बसंत सोमाणी, चांदरतन, पुष्कर स्वामी आदि उपस्थित थे।
शोभचंद जम्मड भवन में रिजाई वितरण शुरू, 1100 रजाई होगी वितरण










