सरदारशहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025। देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद , भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नाम पर स्थापित श्री राजेन्द्र विद्यालय में राजेन्द्र बाबू का जन्मदिन पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह कल्याणपुरा ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3दिसम्बर 1884 को बिहार के सिवान जिले के जीरादेइ गांव में हुआ था।
राजेन्द्र बाबू सादगी और श्रम निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। आपने गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर देश को आजाद कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। राजेन्द्र बाबू का राष्ट्रपति काल 1950 से 1962 तक रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन भंसाली ने कहा कि विद्यार्थियों को राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से देश प्रेम और कर्तव्य पारायण बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सरोज कंवर, प्रीति सैनी, सपना प्रजापत, चंदा सैनी,मंजु दिक्षित, विशाल कुमार, मनीषा सोनी, सोनल सोनी, मोनिका शर्मा, महविश बानो, सानिया, किंजल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ॠषिराज ने किया। विद्यालय संचालिका सरोज कंवर द्वारा मिठाई वितरित की गई।
देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद , भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नाम पर स्थापित श्री राजेन्द्र विद्यालय में राजेन्द्र बाबू का जन्मदिन मनाया











