करंट की चपेट में आने से युवक हुआ घायल, राजकीय अस्पताल में कराया भर्ती

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 मई 2023। कल शाम तहसील के गांव मांगासर में बिजली का कार्य करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया घायल युवक को सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलेट सुभाष सिहाग व ईएमटी जितेंद्र कुमार ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सवाई बड़ी का बीरबल राम पूत्र नारायण चंद बिजली के पोल पर बिजली का कार्य कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह पोल से नीचे गिर गया। पोल से निचे गिरने से युवक घायल हो गया। फिलहाल राजकीय अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express