सरदारशहर/ मनीष पांडिया। आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का मुख्य बाजार स्थित एक्सिस बैंक के पास अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल एवं मंत्री हेमंत मेहरी वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के नवयुवकों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों के लिए ठंडा शीतल जल एवं जलजीरा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निखिल जैसनसरिया, प्रदीप जैसनसरिया, दीपांशु जैसनसरिया, धीरज अग्रवाल, विपिन कंदोई, शिव सुरेखा, तिरुपति सुरेखा, संदीप जैसन सरिया, दयानंद कंदोई, प्रतीक जैसनसरिया, तन्मय उड़सरिया, प्रवीण भिवानिया व संदीप कंदोई सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रामनवमी शोभायात्रा का मुख्य बाजार में होगा भव्य स्वागत, अग्रवाल नवयुवक मंडल करेगा पुष्प वर्षा











