कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत, रेलवे स्टेशन पर 100 रजाइयों का वितरण

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। श्री लोकरंजन परिषद द्वारा भामाशाहों के सहयोग से आज रेलवे स्टेशन परिसर में असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत दिल्ली प्रवासी एवं सीए दिलीप सोनगरा के सहयोग से कुल 100 रजाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ठंड से जूझ रहे गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को रजाइयां प्रदान कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। लोकरंजन परिषद के उपाध्यक्ष शोभाकांत स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा हर वर्ष कड़ाके की ठंड के मौसम में भामाशाहों के सहयोग से इस प्रकार के सेवा कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण पीड़ित न हो। उन्होंने बताया कि इस साल 1100 रजाइयों का वितरण लोकरंजन परिषद् के द्वारा किया जा चुका है ओर संस्था के द्वारा गर्मियों के मौसम में निःशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था और मरीजों के लिए हर समय ऑक्सीजन के सलेंडर संस्था में उपलब रहते है उन्होंने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का इस तरह आगे आकर सहयोग करना मानवता की सच्ची मिसाल है। परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। रजाई वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत व संतोष देखने को मिला। कार्यक्रम में शोभाकांत स्वामी,शंभुदयाल पारीक,शंकर प्रेमाणि, रामलाल सुथार, अभिषेक पारीक,ओमप्रकाश तिवाड़ी,गजानंद पांडिया सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

Contact for Ads - Sardarshahar Express