Skip to content
Sardarshahar Express

Sardarshahar Express

आपणो शहर आपणी खबर

Advertisment Image
  • आपणो शहर आपणी खबर
  • गांव में आज
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • चुरू
  • पड़ोस की खबरें
  • राजस्थान
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • अन्य
    • आपणी प्रेरणा
    • देश
    • दुनिया
    • मेरे-अल्फाज
    • रोजगार

 

गांव में आज

चार साल से ई- धरती सॉफ्टवेयर में अटके एक खाते को पुनर्स्थापित कर परिवार को राहत पहुंचाई

Sardarshahar Express MANISH PANDIAJune 8, 2023June 8, 2023

सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जून 2023। महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत काकलासर में गुरुवार को 4 साल से ई- धरती सॉफ्टवेयर में अटके हुए एक खाते को पुनर्स्थापित कर परिवार को राहत पहुंचाई। प्रकरण के अनुसार ग्राम काकलासर के टीकूराम पुत्र हीराराम जाट की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी मृत्यु उपरांत जब पटवारी ने वर्ष 2019 में विरास्तन नामांतरण दर्ज किया तो ई-धरती सॉफ्टवेयर में उक्त खाता तकनीकी त्रुटि के चलते प्रक्रिया धीन प्रदर्शित होता रहा। जिसकी वजह से काश्तकार ने तहसील कार्यालय में अनेक बार चक्कर लगाए। तहसील कार्यालय से भी काफी प्रयास करने के बावजूद उक्त तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। आज जब शिविर में परिवार के लोग अपनी समस्या लेकर आए तो शिविर प्रभारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एनआईसी जयपुर एवं चूरु संपर्क कर उक्त समस्या का समाधान नए सिरे से इंतकाल दर्ज कर मौके पर ही इंतकाल स्वीकृत कर स्वीकृत इंतकाल की प्रति सौंपी तो मृतक टीकूराम के वारीसों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो यह कैंप वरदान साबित हुआ है। तकनीकी समस्या के चलते हम 4 सालों से परेशान थे जिससे हमें आज निजात मिली है।शिविर में उपप्रधान केशरीचंद शर्मा, उपखंड अधिकारी बिजेंद्रसिंह चाहर, विकास अधिकारी जगदीशप्रसाद व्यास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह छाजुसर, गिरदावर हिंगलाज दान, पटवारी बीरमादेवी, चेतराम मीणा,संदीप मीणा,रामलाल सारण,बलराम ढाका सहित अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express

Post navigation

⟵ लूणकरणसर रोड़ पर एक अल्टो कर अनियंत्रित होकर पलट गई- पढ़े पूरी खबर
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को आई धमकी भरी कॉल, इससे पहले कई नेताओं को मिल चुकी है धमकी- देखें पूरी रिपोर्ट ⟶

Related Posts

सातवें चरण में भी जारी रहा लोकार्पण का सिलसिला, 3 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

विकास का नाम भाजपा है, पंचायती राज चुनावों विकास कार्यों के बलबूते…

सरदारशहर पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, एक लाख रुपए के लिए की मौसा की हत्या

सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर हनुमानगढ़ रोड़ पर पिछले दिनों मिले शव के हत्या…

अग्रवाल पंचायत के सर्राफ अध्यक्ष व उड़सरिया मंत्री चुने गए

सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय रघुनाथ मन्दिर अग्रवाल पंचायत के चुनाव सर्व सम्मति से…

Sardarshahar Express Youtube Sardarshahar Express Facebook Sardarshahar Express Telegram Sardarshahar Express WhatsApp Group

Popular Posts

  • मेलूसर बीकान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैरियर परामर्श वार्ता का आयोजन किया गया
  • सरदारशहर में “श्याम स्वीट्स कॉर्नर” का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाइयों का नया ठिकाना
  • रामनवमी पर श्री नामदेव मंदिर में गूंजे वेद मंत्र, गायत्री महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • लिखमादेसर में सजेगी भक्ति की महागंगा: 9 अप्रैल से भव्य राम कथा का होगा शुभारंभ
  • पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 5 अप्रैल को होगा मानवीय सेवा का संगम

Advertisement

Advertisement

Sardarshahar Express

Contact us

Trending
आपणो शहर आपणी खबर

मेलूसर बीकान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैरियर परामर्श वार्ता का आयोजन किया गया

MANISH PANDIAMarch 28, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

सरदारशहर में “श्याम स्वीट्स कॉर्नर” का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाइयों का नया ठिकाना

MANISH PANDIAMarch 27, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

रामनवमी पर श्री नामदेव मंदिर में गूंजे वेद मंत्र, गायत्री महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

MANISH PANDIAMarch 26, 2026March 26, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

लिखमादेसर में सजेगी भक्ति की महागंगा: 9 अप्रैल से भव्य राम कथा का होगा शुभारंभ

MANISH PANDIAMarch 26, 2026March 26, 2026

Copyright @ 2026 Sardarshahar Express | Designed & Developed with ❤️ By Tech Giant Media

Join Telegram

Join Group