सेवा और संवेदना की मिसाल रोटरी क्लब ने संस्कार केंद्र के बच्चों को बांटे स्वेटर-जुराबः

सरदारशहर एक्सप्रेस 19 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, सरदारशहर द्वारा संचालित श्री वाल्मीकि सरस्वती संस्कार केंद्र में आज सेवा-भाव से ओतप्रोत एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब के सौजन्य से संस्कार केंद्र में अध्ययनरत 30 बच्चों को स्वेटर एवं जुराब वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब प्रांत समिति सदस्य राजकुमार तिवाड़ी, रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष राजकुमार खटोड़, रोटरी क्लब सदस्य दीपक बच्छावत एवं विश्वनाथ अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यालय की ओर से प्रभारी मनोज रैगर उपस्थित रहे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

केंद्र समिति की ओर से अध्यक्ष बालचंद, सदस्य हरिप्रसाद तथा बस्ती के अभिभावक पूनमचंद एवं मुकेश भी उपस्थित रहे। सभी ने रोटरी क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर “नर सेवा ही नारायण सेवा” का संदेश साकार रूप में दिखाई दिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express