उद्घाटन मैच राँयल इलेवन ने 13 रनों से जीता

सरदारशहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025। सरदारशहर क्रिकेट चैम्पियन लीग का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने बल्लेबाजी और भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने बोलिंग कर किया। उद्घाटन मैच राजस्थान राँयल और राँयल इलेवन के बीच खेला गया। राजस्थान राँयल ने टोस जीत कर पहले बाँलिंग करना तय किया गया। जिसमें राँयल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8ओवर में 97रन बनाये और बाद में राजस्थान राँयल ने 8ओवर में 86 रन ही बना पायी और 11रनो से हार गयी। उद्घाटन मैच में मैन आफ दा मैच जेपी जमीदार रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने कहा कि खेल को हार जीत की अपेक्षा अपनी प्रतिभा को दर्शाने की आवश्यकता है जिससे आप भी देश के होनहार अच्छे खिलाड़ी बनकर दुनिया में देश का नाम रोशन कर सकें। खेल भाईचारे और सौहार्द का प्रतिक है। इस अवसर पर आयोजन मंडल के अजय सैनी ने बताया कि 7 से 8 दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। सत्र में चंपालाल सैनी, विकास तंवर, संजय सिंह, विजय जांगिड़, मोनिस खान, कान्हा सैनी आयोजन मंडल के पदाधिकारी मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रुस्तम खान ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express