सरदारशहर एक्सप्रेस 3 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। शाकम्भरी विद्यापीठ की विद्यार्थी रुखसार बानो को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की परीक्षा में अपने वर्ग में जिला टॉप करने पर पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि विद्यालय की छात्रा रुखसार बानो को बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम रहने पर राज्य सरकार के द्वारा पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन किया गया है, जिसके अंतर्गत उसे ₹75000 की नगद राशि प्राप्त होगी। रुखसार वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी में अध्यनरत है। पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार एवं रुखसार के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।
रुखसार ने फिर बढ़ाया शहर का मान










