सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। रविवार को गांव सवाई बड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12, कक्षा 10 एवं कक्षा 8 और 5 वीं बोर्ड के प्रतिभाशाली बालक – बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया | विद्यालय परिवार ने बोर्ड कक्षाओं में 75% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 विद्यार्थियों को तिलकार्चन कर मालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अनिता राजपुरोहित पुत्री भगवान सिंह 95.20 प्रतिशत, ललिता प्रजापत पुत्री नानूराम प्रजापत 92 प्रतिशत, दीपिका राजपुरोहित पुत्री सुरेश सिंह 89.80 प्रतिशत हासिल किएं। इसी प्रकार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सरिता मेघवाल पुत्री राजूराम 91.17 प्रतिशत, लीला सुथार पुत्री दुलाराम सुथार 77.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लक्ष्मी पारीक, मदन सिंह, फूलचन्द चौधरी, शर्मिला, निर्मल शर्मा, सुनित मीणा, सरोज सिद्ध, रीना पारीक, शशि शर्मा अभिभावक NK नरेन्द्र सिंह, रेवन्त सिंह, मांगीलाल, दूलीचन्द, रावतराम आदि उपस्थित रहें। मां सरस्वती के तिलकार्चन एवं पूजन पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तिवाड़ी ने किया।
ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, 28 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन











