सैन जी महाराज की 724 वी जयंती पर सैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सेन जी महाराज की 724 वी जयंती पर सैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अर्जुन क्लब से गाजे-बाजे और सजे धजे ऊंट घोड़ो के साथ निकली, शोभायात्रा राजवाला कुआं, गांधी चौक, घंटाघर होते हुए मोचीवाड़ा सैन मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न मनमोहक झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से और ठंडे पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। सैन समाज के अध्यक्ष धनराज भाटी ने बताया की दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित राजकीय सेवा में कार्यरत समाज के व्यक्तियों सहित कुल 75 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सायंकाल स्वाजातीय बंधुओ के लिए सामुहिक महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधु शामिल हुए

Contact for Ads - Sardarshahar Express