सैनी युवा मंडल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

सरदारशहर एक्सप्रेस 3 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। आज शहर के ताल मैदान स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले भवन में सैनी युवा मंडल के तत्वावधान में महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवभगवान कम्मा तथा मुख्य अतिथि धर्म सिंह गहलोत, पूर्व महाप्रबंधक, बीएसएनल राजस्थान रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर महेश कम्मा, मुरलीधर राकसिया, जगदीश प्रसाद बागड़ी, रामकुमार राकसिया, रामेश्वर बागड़ी, बाबूलाल सांखला, लक्ष्मीनारायण कम्मा, बनवारी लाल मारोठिया, श्रवण बागड़ी, गंगाधर टाक, मोनिका कम्मा, राकेश टाक, मनोज कटारिया, बाबूलाल सिंगोदिया, प्रभुजी कम्मा, सीताराम सूईवाल, जितेंद्र टाक, संदीप तूनवाल,मनोज खडोलिया, सुरेन्द्र कम्मा सहित सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संचालन कपिल टाक व माणकचंद बालाण द्वारा किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express