संस्कृत भारती की संस्कृत सरला परीक्षा कल 

सरदारशहर एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। संस्कृत भारती राजस्थान द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में दैनिक जीवन में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करने के लिए संस्कृत सरला परीक्षा का आयोजन कल गुरुवार को 10:30 बजे शुरू होगी। संस्कृत भारती चूरू के जिलाध्यक्ष एवं परीक्षा के समन्वयक डॉ. अविनाश पारीक ने बताया कि सरला परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह है। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें ऑक्सफोर्ड उच्च माध्यमिक पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, तिवाड़ी माध्यमिक विद्यालय एवं ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम। जिला मंत्री विक्रम सिंह भाटी के अनुसार सरला संस्कृत पुस्तक के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र होगा जिसे ओम आर शीट पर हल करना होगा। इन परीक्षा केंद्रों पर संस्कृत सरला परीक्षा के आयोजन को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

 

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express