सरदारशहर एक्सप्रेस 29 जुलाई 2023। आज विधानसभा सरदारशहर के कार्यकर्ताओ की बैठक स्थानीय शनि मंदिर, मीणा कुंआ गेस्ट हाउस में विधानसभा प्रभारी श्री धर्मपाल जी सिहाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम मां भारती, पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय व श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विधानसभा प्रभारी धर्मपाल सिहाग ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कुशासन,भ्रष्टाचार, पेपर लीक,चौपट कानून व्यवस्था,दलित विरोधी,युवा विरोधी,किसान विरोधी,सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए इस सरकार को ललकारने के लिए 1 अगस्त 2023 को जयपुर स्थित सचिवालय घेराव में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक अशोक पींचा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टकानून व्यवस्था,युवा विरोधी,दलित विरोधी,सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सरदारशहर विधानसभा से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में होने वाले सचिवालय के महाघेराव प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में महाघेराव में जाने के लिए “नही सहेगा राजस्थान” पोस्टर का विमोचन किया व साथ ही एफ आई आर कैंप लगाकर फेल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट कार्ड तैयार करवायें। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, प्रधान प्रतिनिधि श्री मधुसूदन राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक श्री मूरलीधर सैनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष नारायण माली, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, सवाई मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल सारण, गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मोहर सिंह पोटलिया, पूर्व प्रधान भैरुसिंह राजपुरोहित, पूर्व उपप्रधान खिराज बेनीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर पारीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष कान्ता भोजक, सपना लुणिया, सुशीला सारण, पूर्व जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास टाक, उम्मेद सिंह राठौड़, महामंत्री बाबूलाल प्रजापत, ओमप्रकाश नाई, विधानसभा विस्तारक प्रेम मंडा, सांवरमल सारण, महावीर भाट, सुरेन्द्र सिंह हरियासर, सरपंच सुरेन्द्र सिंह, हीरनाथ सिद्ध, परसाराम सारण, गोपाल सिंह आसलसर, गिरधारीलाल स्वामी,भंवरलाल पांडर, पार्षद याकुब खान, दीपक बैद, गंगाधर टाक, मदन तंवर, जाकिर खोखर, चेतराम नाई, युधिष्ठिर सारण, भंवरलाल गोरसिया, देवीलाल पांडर, भंवरलाल सारण, शिवनारायण नाई, सतार खान, अश्वनी पारीक, शिवपाल सिंह फोगां, ओमप्रकाश माली, सीताराम मेघवाल, परमेश्वर पारीक, लालनाथ, राजेन्द्र सिंह खीचड़, केसराराम जाखड़, भंवर सिंह दुलरासर, भगवानराम बाना, हीरालाल बेनीवाल, पूर्णाराम कुल्ड़ीया, रामचन्द्र कड़वासरा, मालाराम हुड्डा, सुखाराम पारीक, महावीर कड़वासरा, मदनदास, कमल नाई, लालचन्द कड़वासरा, मांगीलाल मेहरा, जगदीश पिंगोलिया, मुकेश भामा, बलराम माटोलिया, करणीसिंह, कानसिंह राजपूत, बहादरनाथ सिद्ध, गणेश गढ़वाल, भीम बेनीवाल, प्रसान्त चाहर व अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
सरदारशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, एक अगस्त को राजस्थान की भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय का करेंगी घेराव











