सरदारशहर: ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने किया वांछित अपराधी को गिरफ्तार, पहले से कई मामले दर्ज

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जून 2023। इन दिनों सरदारशहर पुलिस की एक्टिविटी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय वाली लाइन को थानाधिकारी ने सही साबित किया है। आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने वांछित अपराधी समीर राज उर्फ टीकू पुत्र संजय प्रसाद जाति कुशवाह उम्र 26 साल निवासी डुमरावा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि 27/2/2021 को कपिल पुत्र श्री हनुमानसिह उम्र 34 साल जाति जाट निवासी राघाबडी राजगढ़, हाल वार्ड नं. 18 कच्चा बस स्टेण्ड सरदारशहर ने एक रिपोर्ट दी कि मेरे साथ IFFCOBAZAR.IN युरीया की फ्रैन्चाईजी देने के नाम 31 लाख रुपये की अज्ञात व्यक्तयों के द्वारा ऑनलाईन ठगी की गई है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिसमें पूर्व में दो आरोपियों सुशील कुमार पुत्र श्री रामचन्द्र प्रसाद उम्र 27 साल निवासी गांव सिपाह दीपनगर जिला नालंदा बिहार एवं रमेश कुमार पुत्र विजय कुमार जाति कुश्वाह उम्र 22 साल निवासी मदारी शेखपुरा को बिहार से गिरफ्तार कर माल मसरूका बरामद कर न्यायालय में पेश किया जा चूका है। उक्त प्रकरण मे मुल्जिम समीर राज उर्फ टीकू पुत्र संजय प्रसाद जाति कुशवाह उम्र 26 साल निवासी डुमरावा फरार चल रहा था। जिसको आज भरसक प्रयासो से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस न्यायलय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

केसे करते है वारदातः

1. कम्प्यूटर लैपटॉप में विभिन्न एप्लीकेशनस के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाना ।

2. फर्जी आधार कार्ड से फर्जी पैन कार्ड बनाना ।

3. फर्जी आधार व पैन कार्ड से फर्जी बैंक अकाउण्ट खुलवाना ।

4. इन फर्जी बैंक अकाउण्टस का उपयोग ठगी के पैसे भगवाने में व गरीबों एवं जरूरतमंदों से मात्र 05-10 हजार में बैंक अकाउण्ट खरीदकर उसमें ठगी के पैसे भगवाना।

5. एप्पडेवलपर्स से फर्जी एप्पस / वेब साईटस बनवाकर (किसी ऑरिजनल वेबसाईट की हूबहू नकल) फिर इनके माध्यम से विज्ञापन देकर ग्राहकों को फसाकर फर्जी अकाउण्टस में पैसे डलवाना ।

6. एटीएम से रुपये निकालते वक्त भी रखते हैं विशेष सावधानी (मास्क, टोपी पहनना) ताकि सीसीटीवी फूटेज में पहचाना ना जा सके ।

7. फर्जी टोल फ्री नम्बर ( 1800 आदि) बनाकर ग्राहकों को फसाना ।

8. ऑरिजनल वेब साईटस से डाटा चुराना व कॉल करके पैसे खुद के अकाउण्टस में डलवाना ।

9. इस तरह की गतिविधियों से ये गिरोह कर चुका है अब तक करोड़ों की ठगी।

10. निष्कर्षत टेलिकॉम कम्पनी द्वारा अपने कर्मचारियों को सिम बेचने सम्बन्धित टारगेट पूरा करने का लक्ष्य व बैंको द्वारा अधिक अकाउन्ट खोलने का टारगेट मिलने की वजह से कम्पनी आधार नम्बर व एड्रेस आदि का सत्यापन नहीं करवाती और नजरअंदाज या लापरवाही करते हुये महज खाना पूर्ति करते हुये सिम एक्टीवेट कर दी जाती है और बैंक अकाउन्ट खोल दिया जाता है इस प्रकार के प्रेशर लालच और लापरवाही का फायदा उठाते है ये फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कई सिमे खरिद लेते है तथा फर्जी अकाउन्ट खुलवा लेते है तथा इनके माध्यम से अलग अलग शहरों में धोखाधडी को अंजाम देने लग जाते है जिसकी गिरफ्त में आये दिन कोई ना कोई आता ही रहता है।

कम्पनियों के लिए सावधानियां :-

 

1. प्रत्येक कम्पनी अपने जिम्मेदारी समझते हुये नियमित रूप से प्रत्येक रिटेलर व कम्पनी के कर्मचारियों पर निगरानी रखें।

2. संदेह होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दे और फर्जीवाड़ा प्रमाणित होने पर डीलरशीप निरस्त करे और कर्मचारियो के खिला आवश्यक कार्यवाही करे।

3. आईडी वैरिफिकेशन की प्रक्रिया में उचित सुधार करे जिससे सुनिश्चित हो सके कि आईडी सिम लेने में प्रयुक्त हुई है वह फर्जी नही है।

4. Target का अनावश्यक प्रेशर कर्मचारियों रिटेलर व डिस्ट्रीब्यूटर पर नही डाले टारगेट की खाना पूर्ति पर ध्यान नहीं दे।

5. कम्पनी नजरअंदाजी व लापरवाही न करे जिम्मेदारी लेकर धोखाधड़ी करने वालों की पूर्ण सूचना पुलिस को तत्काल देंवे।

 

दुकानदारों द्वारा बरती जाने वाली सावधानिया

1. दुकानदार भी गलत तरीके से सिम खरीदने आए संदिग्ध व्यक्ति / जानकार की सूचना तरन्त पुलिस को दें।

2. छोटे लालच में पड़कर बदमाशों या अन्य आपराधिक प्रवृति के लोगो को फर्जी सिम या आधार कार्ड बनाकर ना दे।

3. ग्राहकों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर ठगों के लिए खाता खोलना या अन्य धोखाधड़ी करने के तरिकों में सहयोग नही करें।

ऑनलाइन ठगी से बचाव 

1. किसी भी अकाउन्ट में पैसे तभी डलवाये जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाये कि अमुक व्यक्ति / खाता फर्जी नही है।

2- प्रत्येक कम्पनी आधार कार्ड नम्बर को वैरिफाई करके सिम Activate करें।

3- कोई ऐसी “एप्प” हो जिससे पता चले कि अमुक आधार कार्ड नम्बर पर किस नाम पते व फोटो की आईडी है तथा उस पर कितनी सिम Activate है।

4. प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सतर्क रहकर धोखाधड़ी से बच सकते है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका सतपाल बिश्नोई पुनि गुलाम नबी उनि0 की भूमिका रही।

Contact for Ads - Sardarshahar Express