सरदारशहर को किकासर से गारबदेसर तक सड़क के रूप में मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

सरदारशहर एक्सप्रेस 1 मार्च 2026/ मनीष पांडिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कीकासर से ग़ारबदेसर वाया कँवलासर तक 17 किलोमीटर की सड़क की घोषणा की है। कँवलासर के सरपंच प्रतिनिधि गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बजट पर अपने जवाबी भाषण में सरदारशहर तहसील के बहुत ही पिछड़े हुए सुदूरवर्ती रेगिस्तानी क्षेत्र जिसमें सड़कों का नितांत अभाव था, को शामिल किया है। सरदारशहर तहसील का उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र सुविधाओं की दृष्टि से काफी अभावग्रस्त रहा है। ऐसे में पिछले दिनों कँवलासर के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश जी पूनिया पधारे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनसे इस सड़क की मांग करते हुए आग्रह किया था कि बीकानेर और लूणकरणसर तक के क्षेत्र को यातायात की दृष्टि से जोड़ने के लिए इस सड़क की अति आवश्यकता है। डॉक्टर सतीश पूनिया ने क्षेत्र की इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए आश्वस्त किया था। आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा में इसकी घोषणा के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने मिठाई खिलाकर, पुष्पवर्षा कर तथा गुलाल उड़ा कर खुशी मनाई। अंचल के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ.सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित शीर्ष नेतृत्व का सरदारशहर को बड़ी सौगात देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आभार।

Contact for Ads - Sardarshahar Express