सरदारशहर सुप्रभात एक्सप्रेस के नव वर्ष 2026 के कैलेंडर का हुआ विमोचन

सरदारशहर एक्सप्रेस 3 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। स्थानीय समाचार पत्र सरदारशहर सुप्रभात एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैलेंडर का विमोचन स्थानीय विधायक अनिल शर्मा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने सरदारशहर सुप्रभात एक्सप्रेस के संपादक मनीष पांडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की भूमिका की सराहना की। उपाध्यक्ष राजपुरोहित ने कलेंडर का विमाचन कर सरदारशहर सुप्रभात एक्सप्रेस की टीम को नव वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान कैलेंडर की आकर्षक प्रस्तुति एवं उपयोगी जानकारी की भी प्रशंसा की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express