गणगौर पर्व पर सजेगा सरदारशहर: नगरपरिषद ने बदला सवारी रूट, 21 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। शहर में गणगौर पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच नगरपरिषद सरदारशहर ने संशोधित सूचना जारी करते हुए सवारी के रूट में आंशिक बदलाव किया है। इस वर्ष गणगौर पर्व 21 मार्च 2026 शनिवार को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, 21 मार्च को सायं 4:15 बजे नगरपरिषद कार्यालय में ईशरजी एवं गणगौरजी की पूजा-अर्चना होगी। पूजा के बाद भव्य सवारी निकाली जाएगी और फेरों की रस्म निभाई जाएगी। संशोधित रूट के तहत सवारी नगरपरिषद कार्यालय से रवाना होकर राज वाला कुआं पहुंचेगी, जहां फेरों के बाद बोडीया कुआं होते हुए ताल मैदान स्थित गणगौर घाट जाएगी। इसके पश्चात मुख्य बाजार से गुजरते हुए सवारी पुनः नगरपरिषद कार्यालय पहुंचेगी।

नगरपरिषद ने सभी निवर्तमान पार्षदों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पारंपरिक पर्व की शोभा बढ़ाने की अपील की

Contact for Ads - Sardarshahar Express