सरदारशहर: विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में दिया धरना, तहसीलदार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जून 2023। विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने आज तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय के आगे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि तहसील कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। जिसके चलते आमजन बेहद परेशान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ रुपए भी इकट्ठे किए और कहा कि तहसीलदार जी ये रुपए ले लो और आम जनता का काम करो। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री और सोलर प्लांट लगाने वालों से रुपये मांगे जा रहे हैं जो रुपए देते हैं उनका काम होता है बाकी लोग चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं पर उनका कोई काम नहीं होता । हड़ताल के नाम पर रजिस्ट्री और बेचान बंद था लेकिन पैसे देने वालों के काम रातों-रात हो रह थे। अध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि आज तो सांकेतिक धरना दिया है अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 15 दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुजारी महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश धनावंसी ने कहा कि तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसीलदार के इशारे पर आम आदमी का शोषण हो रहा है ‌और हर काम के पैसे लिए जा रहें हैं। इस अवसर पर कासम सब्जी, गुलाबसाह भाटी, हसन काजी, बजरंगलाल राव, भंवरलाल टाॅक, रमजान सिक्का, हसन काजी, ज्ञानाराम जाट, बबलू खान, सोनू सोनी, बबलू खान, याकूब मुवाल, महावीर टाॅक सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहसीलदार कमलेश महरिया ने कहा कि सभी आरोप निराधार है जबकि पुरा प्रशासन गांवों और शहर में राज्य सरकार के आदेशों की पालनार्थ महंगाई राहत कैंपो में ड्यूटी दे रहे हैं। एसे में तहसील कार्यालय में कार्य बहुत कम हो पा रहा है जिससे अन्य कार्यों के लिए आने वालो को परेशानी हो सकती है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express