सरदारशहर एक्सप्रेस 7 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। अभिभाषक संघ की सदस्य व एडीजे धनपत माली की सुपुत्री लतिका सैनी का आरजेएस मे चयन होने पर शहर एवं परिवार में खुशी का माहौल बना है । वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश माली ने बताया कि अभिभाषक संघ की सदस्य होने से सभी अधिवक्ताओं मे भारी उल्लास देखा गया। इनके पिता धनपत माली वर्तमान मे बीकानेर मे एडीजे के पद पर नियुक्त है। सुश्री लतिका सैनी के दादाजी स्व. नेमीचन्द जी माली चुरू जिला के वरिष्ठ वकील रहे है । इनका परिवार वकालत व न्यायिक सेवा में हमेषा ये जुड़ा रहा है । वर्तमान में इनके परिवार में पांच अधिवक्ता है। इनकी दो छोटी बहने मोनिका सैनी व सोनु सैनी व भाई नवनीत सैनी भी वर्तमान में सरदारशहर में वकालत कर रही है ।
सरदारशहर की बेटी बनी जज










