पुष्कर में गूंजा सरदारशहर का नाम, ओम प्रकाश जोशी बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

सरदारशहर एक्सप्रेस। तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में सरदारशहर की धरा का गौरव बढ़ाते हुए प्रमुख भामाशाह व समाजसेवी ओम प्रकाश जोशी को विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। जैसे ही मंच से इस महत्वपूर्ण घोषणा का ऐलान हुआ, पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने मंच से औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि ओम प्रकाश जोशी लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहकर समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने आयोजन स्थल पुष्कर से मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में विप्र समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में समाज की एकता, संगठन मजबूती और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ओम प्रकाश जोशी की इस नियुक्ति से सरदारशहर क्षेत्र में खुशी की लहर है। समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express