सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। महाराणा प्रताप स्कूल में आज विद्यालय प्रबंध समिति एवम शहर के प्रमुख शिक्षाविदों के मध्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की गई ,उपस्थित जनों ने इस बात पर चिंता जताई कि कक्षा 10 के बाद विद्यार्थी क्या करे इसकी स्पष्ट रूपरेखा अभिभावक व विद्यार्थी के सामने न होने के कारण बहुत सी प्रतिभाएं गलत संकाय चयन के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते है । सचिव राधा लाटा ने इस चिंता को उचित बताते हुए बताया कि विद्यार्थियो के लिए 3 जून ,सोमवार को 9 बजे आपका भविष्य ,उचित मार्गदर्शन विषय पर विद्यालय प्रांगण में सेमिनार आयोजित की जाएगी ,जिसमे विद्यार्थियों को प्रत्येक संकाय में क्या क्या संभावनाएं है उस पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी । उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसलिंग कर चिन्हित किया जाएगा कि वह किस संकाय के योग्य है तथा किस संकाय में अधिक सफल हो सकता है । प्राचार्य विक्रम सिंह ने हिंदी तथा इंग्लिश मीडियम के सभी विद्यार्थियों को इस सेमिनार में भाग लेने का आह्वान किया ।
Related Posts

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री हरि ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन द्वारा World Pharmacist Day मनाया…

महाराणा प्रताप स्कूल में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आदर्श ग्रुप द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्कूल में महाराणा…

फ्रेंड्स फोरेवर संस्था द्वारा जरूरतमंदो को 3,000 कपड़ों का किया वितरण
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय “फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी (रजि.)” संगठन द्वारा बीकानेर रोड पर…







