सरदारशहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025। अधिवक्ता समुदाय में एकजुटता और सौहार्द का परिचय देते हुए सरदारशहर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ता राजेन्द्र राजपुरोहित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बिना किसी विरोध के हुए इस निर्वाचन ने बार सदस्यों के बीच आपसी विश्वास और मजबूत नेतृत्व की भावनाओं को और प्रगाढ़ किया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एकमत होकर राजपुरोहित के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उनके चयन पर अधिवक्ता वर्ग में हर्ष की लहर दौड़ गई और साथियों ने माल्यार्पण कर खुशियां मनाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि वे बार सदस्यों की समस्याओं के त्वरित समाधान, अधिवक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सर्वसम्मति से मिला यह समर्थन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आशा जताई कि नए नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर माणकचंद भाटी वरिष्ठ अधिवक्ता, सुरेंद्र सिंह निर्माण एडवोकेट, दिलीप सिंह पवार एडवोकेट, अश्विनी कुमार शर्मा एडवोकेट, राहुल सोनी एडवोकेट, कुंदन सिंह राजपूत एडवोकेट, पुरुषोत्तम स्वामी एडवोकेट, पवन सैनी एडवोकेट, देवेंद्र सिंह राजवी एडवोकेट, दिनेश शर्मा एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, रामनिवास सारण एडवोकेट, इलियास खान एडवोकेट एवं अन्य सभी सदस्यों ने राजपुरोहित के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई।
सरदारशहर बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र राजपुरोहित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया











