सरदारशहर एक्सप्रेस 4 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। कड़ाके की ठंड और सेवा के संकल्प के साथ फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी, सरदारशहर द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी के सदस्यों ने बीकानेर रोड स्थित तेजाजी जी मंदिर के पास जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए, वहीं कानी देवी सेवा संस्था (मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम) में पहुंचकर बेसहारा महिलाओं को कंबल भेंट किए।
सदस्यों के इसी सामूहिक प्रयास से सैकड़ों लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। अध्यक्ष नितिन सेठिया ने कहा, “फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी का मुख्य ध्येय ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ है। हम भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखेंगे।”संरक्षक हरीश जैसनसरिया ने कहा, “समाज के प्रति हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है। कड़ाके की इस ठंड में अगर हमारे छोटे से प्रयास से किसी को राहत मिलती है, तो यही हमारी संस्था की असली सफलता है।” उपाध्यक्ष छत्रमोहन शर्मा (सी.एम.) ने कहा कि कानी देवी सेवा संस्था जैसे आश्रमों में जाकर सेवा करना हमें आत्मिक शांति देता है।
सचिव राजेश पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह सचिव महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, चन्द प्रकाश लाटा ,पूर्व अध्यक्ष विजयचौधरीने भी सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब 100 से ज्यादा हाथ एक नेक मकसद के लिए मिलते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। संगठन मंत्री अमित आंचलिया, राजन जांगिड़, हनुमान प्रसाद कंदोई, राजवीर सिंह, कपिल शर्मा, रतन मोयल, गौरीशंकर भोजक, राकेश जोशी तथा मुकेश जैसनसरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित होकर सेवा कार्यों में हाथ बंटाया। आश्रम प्रबंधन ने सोसाइटी के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और कंबल











