सरदारशहर एक्सप्रेस 29 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। स्थानीय शाकंभरी विद्यापीठ में आज तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष पुष्पा शर्मा प्रधानाचार्य भरत गौड़, निदेशक दिव्या गौड़ और प्रभारी आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। महोत्सव के पहले दिन आज क्रिकेट,कबड्डी और शतरंज, कैरम, लूडो सहित अनेक इंडोर गेम आयोजित किए गए।
नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित मेंढक दौड़,चम्मच दौड़, तीन टांग, बैलेंस दौड़ आदि में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील भोजक, अर्चना चौधरी, ओमप्रकाश सुथार, आनंद मीणा, जितेंद्र स्वामी, विकास मीणा महेश स्वामी, रेणू मिश्रा, ज्योति पारीक, मीनाक्षी डीडवानिया, वंदना वर्मा, हेमलता शर्मा, सोनू शर्मा, मनीषा कर्वा, दिव्या सोनी, गीतिका स्वामी, अंजू सैनी, मोनिका सैनी, संदीप दर्जी, सूर्यप्रकाश पारीक, अनिल कुमार आदि ने सहयोग किया।
शाकम्भरी खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ










