सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री दयाशंकर शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्री शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने कहा कि श्री शर्मा के द्वारा स्थापित इन संस्थाओं के द्वारा हम क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं एवं सदैव उनके आदर्शों व सादा जीवन उच्च विचार के मूल मंत्र पर चलते हुए शिक्षा की अलख जगाते रहेंगे एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करेंगे। गौड़ ने बताया कि श्री शर्मा की स्मृति में आज शहर की विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा की जाएगी एवं पक्षियों के पेयजल हेतु परिंडे लगाए जाएंगे तथा पौधारोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर दिव्या गौड़, प्रथम गौड़, आलोक सिंह, प्रेमप्रकाश नाई, सुनील भोजक, आनंद मीणा, हेमंत लाटा, संदीप दर्जी, जितेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, भारत भोजक, मीनाक्षी डीडवानिया, ओम प्रकाश सुथार, सोनू शर्मा, रेणु मिश्रा, रक्षा शर्मा, दिव्या सोनी, अंजली पालीवाल, टीना शर्मा, किरण राजपूत,ललिता जांगिड़,मोनिका सैनी,पूजा सोनी, शोभा चारण, गौतम भोजक, रायचंद आदि उपस्थित रहे।
शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय दयाशंकर शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई










