भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ: जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। परसराम भंवरलाल कंदोई परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा से ओतप्रोत इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा राजवाला कुएं स्थित शिवालय से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर गांधी चौक, घंटाघर एवं मूणती कुई होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। रथ में श्रीराम कथा वाचक आचार्य पं. बालकृष्ण कौशिक विराजमान रहे। कलश यात्रा में शामिल मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं, वहीं कीर्तन मंडलियां “हरे रामा हरे कृष्णा” के मधुर संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं। ऋषि कुल ब्रह्मचर्य के बटुकों आकर्षक का केंद्र रहे। स्काउट गाइड सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का कलशयात्रा में विशेष सहयोग रहा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई। कलश यात्रा में सभापति राजकरण चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, नरेश कंदोई, नीरज कंदोई, हनुमान कंदोई, गौरीशंकर कंदोई, शिवरतन कदोंई, बनवारी लाल जांगीड़, मनोज भालेरी वाला, बाबू शिवरतन कंदोई, पवन पोद्दार, संजय कंदोई, संदीप कंदोई, ललित जैसनसरिया, अजीत कंदोई, रौनक कंदोई, सोहनलाल पारीक, गिरीश लाटा, किशोर मित्तल, मधूसुदन सर्राफ, संतोष सर्राफ,लक्ष्मीपत रातुसरिया, विश्वनाथ रातूसरिया,रवि बायंवाला , शिबरतन सराफ, किशोर भारद्वाज अशोक व्यास रामोतार चौधरी , नवल जैसनसरिया , पवन लीला, मुखराम नाथोलिया, विनोद उडसरीया, चैनरूप वर्मा , मयंक मोदी, लोकेश सेठीया, दयानंद कंदोई, लालबहादुर सेवदा, सुनील मिश्रा, राजेश सर्राफ, राजकुमार पारीक,तेजकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express