ताली कीर्तन में गूंजे श्याम भजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर में शनिवार रात्रि को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम दिवाने ताली संकीर्तन मंडल द्वारा पं. ब्रजमोहन श्यामसुंदर लाटा के निवास पर बाबा श्याम का भव्य ताली कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डुबकी लगाई। कार्यक्रम के दौरान श्याम भक्तों ने बाबा का अलौकिक दरबार सजाया, जहां फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर मनमोहक वातावरण बनाया गया। संकीर्तन मंडल के भजन प्रवाहक गंगाधर डीडवानिया, गिरधारी लाल प्रजापत, बनवारी शर्मा, ओमप्रकाश सोनी, गिरीश लाटा, दिनेश रोड़ा, श्याम रोड़ा, नवरत्न कांटा, संजय झींगा, मनीराम शर्मा, राजकुमार जांगिड़, श्याम बंशी, भुवनेश अग्रवाल, उमेश राव, राजेश दर्जी व डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर पुष्प वर्षा व इत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में महावीर लाटा, ललित जैसनसरिया, रवी बांयवाला, मुरलीधर बोचीवाल, मनीष सैनी, अशोक जांगिड़ सहित अनेक श्याम भक्तों एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरे आयोजन में वातावरण “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से गूंज उठा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express