कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर समापन पर समाजसेवी विकास मालू द्वारा उप जिला अस्पताल ,मिनी सचिवालय भवन बनाने की प्रमुख घोषणा

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 अगस्त 2023। सरदारशहर नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा कुबेर कुंज में आयोजित तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन समारोह कुबेर हाउस में परिषद अध्यक्ष उद्योगपति विकास मालू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पंडित अनिल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों में गांधी विद्या मंदिर संस्था अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, एसडीएम विजेंद्रसिंह, डीएसपी पवन भदौरिया, सालासर धाम के पुजारी हंसराज पुजारी,सीआई मदनलाल बिश्नोई ,नगर परिषद उपसभापति अब्दुल रशीद चायल, पंचायत समिति उपप्रधान केसरीचंद शर्मा, बशीर खोखर आदि का साफा दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि उद्योगपति विकास मालू को विकास पूरूष कहा जाए तो भी कम होगा। इनके द्वारा अपनी मातृभूमि के विकास हेतु जो कार्य करवाए जा रहे हैं, वो सरदारशहर की जनता की सेवा में सराहनीय योगदान है। मैंने जब जब इन्हें जिस विकास कार्य के लिए कहा, इन्होंने तुरंत स्वीकृति जारी कर दी और उस कार्य को भव्य रुप दिया। इनकी सोच हमेशा सरदारशहर के चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर रहती है। ऐसे मातृभूमि के सपूत को ईश्वर दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की प्रदान करें। इस अवसर पर परिषद के संयोजक राजेंद्र बोरड़ ने कहा कि कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में 105 दिव्यांगों के अंग प्रत्यारोपण कर लाभान्वित किया गया। परिषद द्वारा यह शिविर आगे भी लगाया जाएगा। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। परिषद के अध्यक्ष उद्योगपति विकास मालू ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर आगे भी लगाया जाएगा और शीघ्र नेशनल स्तरीय विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर श्री मालू ने उप जिला अस्पताल व मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा के साथ-साथ स्काउट गाइड, होमगार्ड व पत्रकारों के लिए भी भवन बनाने की घोषणा की तथा विधायक अनिल शर्मा के कहे अनुसार मेघवाल छात्रावास मैं 5 कमरों की घोषणा की। मालू ने कहा कि मुझे मातृभूमि की सेवा करने की शिक्षा पिता स्वर्गीय मूलचंद मालू ने दी उसी के अनुरूप में अपने पुत्र विनीत मालू को भी यही शिक्षा दे रहा हूं कि मातृभूमि की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, हम कहीं भी रहे लेकिन अपनी मातृभूमि से जुड़ाव हमेशा बनाए रखें। उन्होंने सभी प्रवासी बंधुओं, सभी परिषद के संस्थानों से भी आग्रह किया की मातृभूमि की सेवा के लिए तत्पर रहे पीछे ना हटे सब साथ मिलकर सरदारशहर के विकास में सहयोग करें। इस अवसर पर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए जयपुर से आए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की टीम के सभी सदस्यों का परिषद के उपाध्यक्ष अशोक बैद ,सचिव अरविंद बैद ,सह संयोजक पंकज बरडिया, राजेंद्र बोरड़,अजीत नौलखा, विनोद डागा, प्रदीप सिंह ,गौरीशंकर, कन्हैयालाल परिहार ने मालाएं और दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक संस्था स्काउट गाइड, रॉयल विकलांग समिति, मानवाधिकार सुरक्षा समिति, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान ,मेघवाल समाज, बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ, पत्रकार संगठन सहित अनेक लोगों ने उद्योगपति विकास मालू और विनीत मालू का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक पारीक, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, राकेश किलानिया, मास्टर उमरदीन सैयद, महावीर माली ,गिरधारीलाल पारीक,प्रकाश बच्छावत ,पवन पौदार ,पार्षद पिंटू नाई, पार्षद समसुद्दीन खोखर, रामावतार जागलवा, रामप्रताप सेवदा, नूर मोहम्मद सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express