विप्र फाउंडेशन ने किया शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन

सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन द्वारा रामदेव जी के मंदिर के पास सवाई बास पंचायती भवन की गली में एक शीतल पानी की प्याऊ विप्र फाउंडेशन टीम सरदारशहर द्वारा लगाई गई। शुभारंभ तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया ने किया l इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के तहसील महामंत्री महेंद्र देरासरी ने कहां कि ऐसे कार्यों से निसंदेह ओरों को भी प्रेरणा मिलती है। की अपने जीवन में सेवा के कार्य करने चाहिए। देरासरी ने कहा की इस चिल चिलाती धूप में ये छोटा सा प्रयास कारगार साबित होगा। नगर अध्यक्ष अशोक पारीक ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्र, विप्र वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, दैहात अध्यक्ष वरुण शर्मा, देहात महामंत्री मांगीलाल सेवदा, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रवीण भोजक, सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप झिकनाडि़या, राजेन्द्र तिवाड़ी, हिमांशु शर्मा, सहीत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express