सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। स्टाम्प वेंडर्स युनियन द्वारा आज संगठन के अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से भेंट कर स्टाम्प वेंडरों के पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर महोदय चूरु ने सार्थक वार्ता व स्थाई समाधान का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर युनियन के अध्यक्ष भरत शर्मा ने नवीन तहसील परिसर में सभी स्टांप वेंडर्स के बैठने के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष नवरत्न मल भाटी, कोषाध्यक्ष ओम सिंह शेखावत तथा सचिव राजेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष नवरत्न मल भाटी द्वारा संगठन को बताया गया कि कलेक्टर महोदय द्वारा हमें पूर्ण आश्वासन दिया गया है कि युनियन की मांग पर आप सभी के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे सभी को अपने कार्य को सुविधाजनक रूप से करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी स्टाम्प वेंडर्स संघ के मिडिया प्रभारी हरिमोहन भोजक ने दी।
स्टाम्प वेंडर्स ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन











