सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जून 2023। सरदारशहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में चयन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश हेतु मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय में सत्र 2023-24 में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 01 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 तक हो, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2023 है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल www.navodaya.gov.in पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है तथा प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को सवेरे 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Related Posts

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ: जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन सरदारशहर…

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी, बच्चों ने जाना सरदार पटेल का योगदान
सरदारशहर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर 2023। आज एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में देश की…

94 किलो डोडा पोस्त चूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सरदारशहर/ मनीष पांडिया। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए…








