सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी क्रीड़ांगन में भगवान सूर्य की साक्षी में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग बीकानेर द्वारा किया गया । तीन दिवसीय सूर्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर, राजलदेसर, पड़िहारा, कालू, मेड़ता, सरदारशहर सहित 16 टीमें भाग ले रही है।
शुभारंभ के अवसर पर आरके शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, जयपुर से मुरली भोजक, राजेंद्र भोजक, शाकद्वीपीय प्रयास मंडल के अध्यक्ष प्रेम रतन भोजक, ट्रस्टी गणेशमल बृजमोहन हुनतमल भोजक, महासभा के अध्यक्ष राजीव भोजक, सचिव सुरेंद्र भोजक, पूर्व अध्यक्ष पवन भोजक, पूर्व सचिव रमेश भोजक, दीनदयाल भोजक, प्रभुदत्त भोजक, कपिल, पुनीत, हिमांशु, आदित्य, सी पी शर्मा, देवेंद्र, अंकुर,नारी शक्ति में श्रीमती रेखा भोजक, सुनिता भोजक एवं कान्ता भोजक उपस्थित रही। इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत साफा व दुपट्टा सूर्य प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया । इस प्रकार के आयोजन की सभी ने सराहना की । सभी खिलाड़ियों के आवास व भोजन की व्यवस्था सूर्य भवन सरदारशहर में रखी गई है। सभी खिलाड़ी उत्साह और उमंग के साथ भाग ले रहे हैं। विजेता टीम को 21000 व उपविजेता टीम को 11000 व सूर्य कप ट्रॉफी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रमेश भोजक एडवोकेट ने किया।
सरदारशहर में राज्य स्तरीय ‘सूर्य कप’ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही भाग











