प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का गंगानगर जाते समय सरदारशहर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत- देखे पूरी रिपोर्ट

सरदारशहर एक्सप्रेस 5 अगस्त 2023। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का सरदारशहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। लक्ष्मणगढ़ से गंगानगर जाते समय गोविंद सिंह डोटासरा का सबसे पहले जीवनदेसर के पास स्थित होटल राजा गार्डन में कांग्रेस जनों ने सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का 151 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेसजनों को कहा कि एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना तय हैं। कांग्रेस जनों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डोटासरा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वही स्वागत कार्यक्रम के दौरान सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि आज हमने हमारे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया है। स्वागत कार्यक्रम में 36 कौम के लोग शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम में आज कांग्रेस जनों में भारी उत्साह नजर आया है इस दौरान आए हुए सभी लोगों का सभापति राजकरण चौधरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईसराराम डूडी, ताराचंद सहारण, संजय दीक्षित, लालचंद छीरंग, मान खान, बालेखान चायल, सतपाल मेघवाल, आसिफ खोकर, रिजवान सैयद, विकास सोनी, रजाक खान, तोलाराम शर्मा, रामकरण सैनी, विनोद कम्मा, शंकर बागड़ी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी प्रकार से गोविंद सिंह डोटासरा का होटल झंकार के पास विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा एसबीडी कॉलेज के आगे NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन लाल सिंवर, जिला प्रवक्ता संजय सिद्ध, छात्रनेता संदीप कड़वासरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी भागीरथ जोशी, राजू सारण, रामलाल कड़वासरा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओ द्वारा राजकीय SBD महाविधालय के सामने भव्य स्वागत किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express