कृष्ण – सुदामा की मित्रता विश्वास है प्रेरणा है – प. चंद्रप्रकाश गोड़

सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023। तहसील के ग्राम फोगां जलपान सरकी में भभूता महाराज की मेडी पर निरंजन बाबा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में चल रही भागवत कथा में सातवें दिन सुदामा कृष्ण- सुदामा मित्रता का वर्णन सुनाया गया। कथावाचक पं. चंद्रप्रकाश गौड ने कहा कि मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी। आज इस कलयुग में आदमी इतना स्वार्थी हो गया है। कि वो मित्र तो क्या भगवान की पूजा भी बिना स्वार्थ के नही करता। लेकिन भगवान बड़े दयालु है वे जरासी भक्ति में ही खुश होकर इंसान की मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। लेकिन फल इंसान की भावना पर निर्भर होता है। आपकी जैसी भावना होगी भगवान वैसा ही फल देंगे। इस लिए हमेशा इंसान को अच्छी भावना रखनी चाहिए। अगर कोई सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं। तो भगवान कभी दुखी नहीं रहने देते। कथा के बीच सजीव सुदामा और कृष्ण के मिलाप की झांकी सजाई गई जिसे देख श्रोता भावविभोर हो गए और पूरा पंडाल जयकारों से गुंजायमान हो गया। कथा में यजमान पं. श्रवण कुमार उपाध्याय, हंसराज उपाध्याय, भगत विजय सिंह, मांगू सिंह और पं,रमेश शर्मा, दयाराम पांडिया, सीताराम, जितेंद्रनाथ औलिया, प्रताप सिंह राजवी, हंसराज भार्गव, किशनलाल भाट, कानाराम आचार्य, कवि मेघराज चोटियां, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार कुलहरी, रामनिवास पारीक, चंपाराम आचार्य, कन्हैयालाल, रामकुमार स्वामी, मदन दान, ओमप्रकाश, देवकीनंदन, सुखाराम, मानाराम, संत रामपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा में अनेक गांवों के श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express