भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ ने किया राजकीय चिकित्सालय का अवलोकन, तुरंत प्रभाव से कर डाली घोषणाएं

सरदारशहर एक्सप्रेस 24 मई 2023। भाजपा नेता व समाजसेवी सुरेंद्र सर्राफ ने कार्यकर्ताओं साथ राजकीय चिकित्सालय का किया अवलोकन तथा अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ व ओम प्रकाश वर्मा से वार्तालाप कर उन्हें तुरंत प्रभाव से कमियां दूर करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

सर्राफ ने राजकीय चिकित्सालय का किया अवलोकन

इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने पर्ची काउंटर के आगे टीन शेड तथा अस्पताल की जनाना वार्ड की गैलरीओं की स्वच्छता व मरम्मत की आवश्यकता व्यक्त की तो भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ ने तुरंत प्रभाव से पर्ची काउंटर के आगे टीन शेड बनाने व अस्पताल की जनाना वार्ड की गैलरी की मरम्मत तथा अस्पताल में खराब पड़ी सभी AC की मरम्मत की घोषणा की तथा नये ऑपरेशन थिएटर, रोगी भर्ती वार्ड के लिए नये शौचालय बनाने तथा अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पार्षद दीपक बेद, पूर्व पार्षद अजय भाटी, कमल नाई, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन मॉयल, मघराम गर्ग, मुकेश भामा, राजेश माटोलीया, पवन पेडीवाल,भंवरलाल सोनी, धन्नेसिंह आदि उपस्थित थे

Contact for Ads - Sardarshahar Express