फायरिंग मामले में एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार – पढ़े अपराध की खबर

एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023।  सरदारशहर मेघा हाईवे पर स्थित मन्नत होटल में फायरिंग मामले में एक साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी गिनड़ी दूधवाखारा निवासी सुरेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद जाट उम्र 25 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि 26 जून 2022 को वार्ड 31 निवासी असलम खान ने मामला दर्ज करवाया था। की मेघा हाईवे पर मन्नत होटल के नाम से मेरा होटल है। जिस पर 25 जून की रात्रि को बोलेरो व वरना गाड़ी में 7,8 लड़के सवार हो कर आए। और शराब पीने लग गए मना करने पर उक्त लोगो ने लड़ाई झगड़ा किया व 3,4 फायर भी किए। गाड़ी में छैलूसिंह, जयवीर सिंह, रवि, मानसिंह, अभिषेक, सुरेश जाट, व अन्य सवार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाकी अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे अपराधी सुरेश जाट को पुलिस ने दुधवाखारा से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल अनिल सैनी, सुभाषचंद्र, नरेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

Contact for Ads - Sardarshahar Express