माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में तन्मय लाटा ने 98.33 अंक प्राप्त कर तहसील टॉपर किया

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। हाल ही में घोषित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में तन्मय लता ने 98.33 अंक प्राप्त कर तहसील टॉपर का दर्जा प्राप्त किया । तन्मय लाटा के पिता दीनदयाल लाटा पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, वही माता पुष्पा देवी अध्यापन का कार्य करती है। आदर्श क्रिएटिव स्कूल के विद्यार्थी तन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय है अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि आदर्श टेस्ट सीरीज से हमें बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं को पास करने का रहस्य प्राप्त हुआ। तन्मय ने बताया कि शिक्षाविद् गिरीश लाटा ने समय – समय पर उनका मार्गदर्शन कर सफलता के रहस्य बतलाइए । बड़ी बहन कृतिका सहित परिवारजन उसका हौसला अफजाई करते रहे ।जिससे वह सफलता का मुकाम हासिल कर पाया । भविष्य में तन्मय इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करना चाहते हैं

Contact for Ads - Sardarshahar Express